फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Fri, 05 Feb 2016 02:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के संभल के किसौली गांव में बुधवार की रात करीब एक बजे युवक विशेष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता पीएसी में नायक पद पर तैनात हैं। गोली चलने की आवाज से युवक के भाई और मां की आंख खुल गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महाने भर पहले विशेष यादव का रामखिलाड़ी नाम के शख्स से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि विशेष ने राम खिलाड़ी को जूते से पीट दिया। उसी का बदला लेने के लिए विशेष की हत्या की गई है।

किसौली गांव निवासी सतीश चंद सीतापुर में 11वीं बटालियन की ई कंपनी में नायक पद पर तैनात हैं। उनका 22 वर्षीय पुत्र विशेष यादव घर में अपने बड़े भाई अरविंद और मां उर्मिला के पास चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन


रात में सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली गर्दन में दाई साइड में लगी। फायर की आवाज से अरविंद की आंख खुल गई। आरोपियों को भागते मृतक की मां ने शोर मचाया।

शोरशराबा होने पर अन्य ग्रामीण भी जाग गए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। विशेष यादव के भाई अरविंद यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही हर ज्ञान, कालिया, सोनू और उसके पिता राम खिलाड़ी के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जल्द ही हत्यारे कानून की गिरफ्त में होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें