फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का हत्यारोपी हापुड़ में गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2015 11:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में चार दिन से लापता 14 वर्षीय किशोरी की हत्या कर शव को अपने ही घर के आंगन में दफना देने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक मदन के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं हापुड़ कार्यालय के अनुसार घटना को अंजाम देकर गांव से फरार हुए आरोपी युवक को हापुड़ में मेरठ रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसओ मैगलगंज आनंद शाही के मुताबिक परिवारीजनों के दुराचार की आशंका व्यक्त करने के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया। यह भी बताया कि मदन के हापुड़ में गिरफ्तार होने की जानकारी मिली है, उसको लखीमपुर लाने के लिए मैगलगंज पुलिस यहां से रवाना कर दी गई है।
देर रात एसपी अरविन्द सेन ने बताया कि पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है, दुराचार की पुष्टि के लिए स्लाइड जांच को भेजी जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी चार दिन पहले गांव में रह रहे चाचा के  घर खाना देने गई थी, लेकिन रास्ते से ही लापता हो गई। चौथे दिन उसका शव पास में ही रहने वाले युवक के आंगन में खोदे एक गड्ढे से बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें