फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों के कारण हुई थी हरिशंकर पांडे की हत्या 

Mon, 22 Aug 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जंगबहादुर गंज।
विज्ञापन
murder in love
विज्ञापन
- प्रेमिका के भाई ने पहले शराब पिलाई
विज्ञापन

- फिर धारदार हथियार से प्रहार कर मार डाला  
- सुखवसा निवासी हरिशंकर पांडे हत्याकांड
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखवसा निवासी हरिशंकर पांडे की हत्या प्रेम संबंधों के कारण उसकी प्रेमिका के भाई ने ही की थी। सीओ मोहम्मदी के नेेतृत्व में जांच में जुटी पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर प्रेमिका के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदी मनोज कुमार यादव ने 28/29 जून को ग्राम सुखवसा निवासी 42 वर्षीय हरिशंकर पांडे की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। उसका शव झोपड़ी के बाहर मिला था। पुलिस ने मृतक के भाई संजय की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सीओ मोहम्मदी मनोज कुमार ने बताया कि गांव के ही वीरेश पासी की बहन से हरिशंकर के संबंध थे। हरिशंकर ने गिफ्ट खरीदने के लिए अपनी प्रेमिका को नौ हजार रुपये दिए और वह गिफ्ट खरीदने उसके साथ गया था। प्रेमिका के भाई ने उन्हें देख लिया, इस बात से गुस्सा होकर उसने हरिशंकर की हत्या की योजना बना डाली। योजना के अनुसार वीरेश पासी ने हरिशंकर के साथ शराब पी। इसके बाद धारदार हथियारों से प्रहार कर उसकी हत्या कर शव को उसी की झोपड़ी के बाहर डाल दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी वीरेश पासी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें