फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान लूटकर घर में आग लगाने का आरोप

Mon, 16 Feb 2015 10:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के  गांव कुंवरपुर खुर्द निवासी कैलाश चौहान ने अपने परिवार और बच्चों के साथ डीएम को प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही दबंगों ने उसकी पिटाई की और घर में लूट के बाद उसमें आग लगा दी। जिससे घर में रखा उसका सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

कैलाश के मुताबिक दो दिन पहले वह पूरे परिवार के साथ गांव में फोटो खिंचवाकर घर लौट रहा था, तभी दबंगों ने लाठी-डंडे और असलहे से लैस होकर उसकी पिटाई कर दी। बच्चों को भी मारा-पीटा। इसके बाद घर में घुसकर सामान लूटने के बाद आग लगा दी। आरोप है कि पूर्व में भी दबंग उससे मारपीट कर नगदी छीन ली थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने से दबंग नाराज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें