एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने शुक्रवार की रात जिले में पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए चार एसओ, 15 चौकी इंचार्ज समेत 25 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। वहीं तीन इंस्पेक्टरों को भी तैैनाती मिली हैै। साथ ही 35 आरक्षी और कई महिला आरक्षियों का तबादला किया गया है।
एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर गुलाब शंकर पांडेय को चंदनचौकी से एसओ मितौली, यहां तैनात रहे प्रमोद कुमार सिंह को सर्विलांस सेल का प्रभारी, एसआई फूलचंद्र को चौकी प्रभारी अमीरनगर सेे प्रभारी कोतवाली चंदनचौकी, एसओ ईसानगर रामकुमार यादव को एसओ फरधान, जबकि यहां तैैनात रहे शिवानंद प्रसाद यादव को एसओ ईसानगर बनाया गया है। इसी तरह पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत इंस्पेेक्टर जितेन्द्र उपाध्याय को प्रभारी डीसीआरबी, इंस्पेक्टर चंद्रभान यादव को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। एसपी ने अपने पीआरओ समीर जावेद को महेेवागंज चौकी प्रभारी, एसआई सूर्यमणि यादव को चौकी प्रभारी राजापुर से चौकी प्रभारी मिश्राना, शिवानंद पटेल को चौकी प्रभारी महेवागंज से चौकी प्रभारी राजापुर, राजबली सिंह को चौकी प्रभारी मिश्राना से चौकी प्रभारी जेलगेट हंसमती को चौकी प्रभारी जेल गेट से कोतवाली सदर, यदुवीर सिंह यादव को चौकी प्रभारी उचौलिया से चौकी प्रभारी कुकरा, कन्हैया यादव को चौकी प्रभारी कुकरा से चौकी प्रभारी परसपुर, संदीप यादव को चौकी प्रभारी मझगईं से थाना निघासन, ऋषिदेव सिंह को मोहम्मदी से चौकी प्रभारी मझगईं, धर्मेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी ढखेरवा से एसएसआई मोहम्मदी, तुलसीराम चौरसिया को चौकी प्रभारी परसपुर से चौकी प्रभारी ढखेरवा, कुंवर बहादुर सिंह को थाना मोहम्मदी से चौकी प्रभारी अमीरनगर, मिर्जा रियाजुद्दीन बेग को चौकी प्रभारी ताजपुर से चौकी प्रभारी जेबीगंज, अवधेश कुमार यादव को थाना धौरहरा से चौकी प्रभारी ताजपुर, राम सिंह पवार को एसएसआई तिकोनिया सेे रिपोर्टिंग चौकी उचौलिया का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइंस में तैैनात एसआई आशुतोष कुमार को थाना फरधान, एसआई प्रेम कुमार को पुलिस लाइंस से कोतवाली सदर औैर हेमेंद्र पांडेय को थाना भीरा भेजा गया है।