फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चरस की बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन सौ ग्राम चरस बरामद की है। थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे चवागाड में चेकिंग अभियान के दौरान धौंतरी से प्रतापनगर की ओर आ रहे एक वाहन में तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन से 300 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


इस सिलसिले में वाहन में सवार प्रताप सिंह, निवासी पशुलोक कालोनी विस्थापित क्षेत्र ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेजा गया है जबकि वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में सुरेश कुकशाल, वीर सिंह, सतवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें