फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत ग्रामीण ने पत्नी को मार डाला 

Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
किलर
विज्ञापन
- निघासन के गांव लालबोझी में हुई वारदात, आरोपी पति फरार
विज्ञापन

- पत्नी के सिर पर पाटा, फुंकनी और हंसिए से किए प्रहार
- मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के गांव लालबोझी में मंगलवार की देर शाम नशे में धुत एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी के सिर पर पाटा, फुंकनी और हंसिए से प्रहार उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बहू ने सास को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पुत्र राकेश कुमार ने अपने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मदनापुर के मजरा लालबोझी में मंगलवार की देर शाम शराब के नशे में धुत रामकुमार ने अपनी पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी से किसी बात को लेकर विवाद किया। इसके बाद उसने लकड़ी का पाटा पत्नी के सिर पर दे मारा, फिर लोहे की फुंकनी और हंसिए से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान चीख पुकार सुनकर बहू अनीता ने सास को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत ससुर ने उसे धक्का देकर भगा दिया। सास को बचाने में असफल रहने पर अनीता ने गांव में शोर मचाया और घटना की  जानकारी लोगों को देकर मदद की गुहार लगाई। अनीता की बात सुनकर तमाम ग्रामीण उसके घर पहुंचे, जहां खून से लहूलुहान रीता को देखकर लोग सन्न रह गए। भीड़ जुटती देख आरोपी पति रामकुमार मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हत्या के कारणों को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र राकेश कुमार की तहरीर पर आरोपी पति रामकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी होने पर ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें