गेट बंद कराकर लोगों से की पूछतांछ
डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने मंगलवार को अचानक एआरटीओ दफ्तर पहुंच गए, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। दोनों अधिकारियों ने आधे घंटे तक सभी पटल देखा और शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की।
दफ्तर के मेन गेट को बंद कराकर डीएम और एसपी ने सभी लोगों को लाइन में खड़ा कराया, फिर एक-एक से पूछताछ की। इसमें तीन लोगों को संदेह के आधार पर पुलिस के सुपुर्द किया। वाहनों के फिटनेस, परमिट, लाइसेंस और गैर प्रांत से आने वाले वाहनों के पंजीकरण पटल का निरीक्षण कर तैनात कर्मचारियों के नाम-पता पूछा। डीएम ने कार्यालय की सफाई व्यवस्था तथा लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह, ओएसडी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे।