फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की मौत, हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई 

Thu, 25 Oct 2018 11:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का शव बृहस्पतिवार को उसी के घर में मिला। आठवीं की इस छात्रा के गले पर मिले निशान के आधार पर मां ने दुष्कर्म के आरोपी और उसके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ रस्सी से गला घोटकर हत्या करने की रिपोर्ट लिखाई है। 
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला शिक्षामित्र ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। मृतक बेटी के अलावा उसके 17 वर्षीय बेटा है। 30 सितंबर को गांव के ही एक युवक ने बेटी से दुष्कर्म किया था। फूलबेहड़ थाने में दो अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार ही नहीं किया। आरोपी सुलह न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।
मां के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे बेटी अर्धवार्षिक परीक्षा देने स्कूल गई थी। वहां से सुबह 10.45 बजे घर आते समय रास्ते में उसे बेटा मिला। उसने बेटी से कहा कि घर पर खाना खाकर वह दादी के घर चली जाए। दादी-बाबा गांव में ही दूसरे घर में रहते हैं। दो घंटे बाद बेटा जब घर पहुंचा तो घर के आंगन में बेटी का शव पड़ा था। गले में रस्सी कसे होने के निशान थे।  
विज्ञापन

सीओ धौरहरा श्रेष्ठा ठाकुर और फूलबेहड़ इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मृतका की मां ने गांव के ही आरोपी रज्जन, उसके पिता सुरेंद्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही लगता है मगर पोस्टमार्टम से ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

दुष्कर्म पीड़िता की मां ने 2 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। अन्य आरोपों की जांच अभी चल रही है। इसलिए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। -श्रेष्ठा ठाकुर, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें