फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष हत्याकांड का चौथा आरोपी भी पकड़ में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा स्नान के बहाने ऑटो चालक की हत्या कर शव को सुनसान जंगल में फेंकने की संगीन वारदात से जुड़े चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद हुआ।
गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के जंगल में 16 सितंबर की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। जिसके कपड़ों से मिली डायरी के आधार पर मृतक की शिनाख्त आशीष निवासी गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई थी, जो ऑटो चलाने का काम करता था। मामले की जांच पड़ताल के दौरान अहम सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने 21 सितंबर को हत्यारोपी विशाल निवासी गांव धर्मपुरा थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। जिसके दो दिन बाद ही दीपक निवासी देवरिया और बोबी उर्फ अंकित निवासी किला परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हो पाया था। जिसके चलते पुलिस चौथे हत्यारोपी अजय उर्फ पव्वा निवासी गांव कला मोहम्मदपुर थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर की तलाश में जुटी हुई थी, जिसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आशीष हत्याकांड से जुड़े चौथे आरोपी अजय उर्फ पव्वा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने पैसों के लेनदेन की रंजिश में अपने साथियों दीपक, विशाल और बोबी उर्फ अंकित के साथ मिलकर ऑटो चालक आशीष की हत्या करने का जुर्म कबूल कर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम पुरस्कृत होगी।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि नोएडा के ऑटो चालक आशीष की हत्या चौथे आरोपी अजय उर्फ पव्वा को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर एनके सिंह, एसएसआई सुभाष यादव, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, संदीप, सोनू बालियान शामिल रहे, जिन्हें विभाग से पुरस्कृत कराने की संस्तुति भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें