फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को बुलाकर मांगी 50 हजार की रंगदारी

Tue, 10 Mar 2015 07:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में व्यापारियों को फोन कर रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक उसे महेवागंज पुल पर बुलाकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई, जिसे न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी हत्या और मारे गए बदमाश डालू गुप्ता के सहयोगी के रूप में जेल जा चुके हैं। तीनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल के मुताबिक फत्तेपुर सैधरी निवासी व्यापारी अक्षय लाल वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि दो सगे भाइयों अंशुल दीक्षित और अतुल दीक्षित, दीपू मिश्रा निवासी मोहल्ला हाथीपुर ने उन्हें फोनकर महेवागंज पुल के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर तीनों युवकों ने तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। अक्षय ने बताया कि नगदी न होने की बात कहने पर तीनोें युवकों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अक्षय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की  तलाश शुरू कर दी। कोतवाल ने बताया कि मिश्राना चौकी इंचार्ज हंसमती ने आरोपी युवकों में अंशुल दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें