फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 10 Mar 2015 07:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। धौरहरा क्षेत्र में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिवारीजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं फूलबेहड़ क्षेत्र के मीलपुरवा में ससुराल गए युवक को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। परिवारीजनों का आरोप है कि रस्सी से हाथ-पैर बांधने के बाद गला दबाकर हत्या की गई है।  
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का शक  
धौरहरा क्षेत्र के गांव गोसाईगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। परिवारीजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोसाईगंज निवासी भोखड़ का कहना है कि सोमवार को गांव के दो लोग उसके 26 वर्षीय पुत्र गंगासागर  को घर से बुलाकर ले गए थे। इन्हीं दोनों लोगों ने  गुरुवार की रात शराब पीने के लिए पांच रुपये, मोबाइल और घड़ी छीन लिया था। उसके बाद आठ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत भी की थी। बाद में गांव के लोगों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। सोमवार को इन दोनों लोगों के साथ गया गंगासागर काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम को गंगासागर का शव गांव के ही पास रामआसरे के  खेत में शहतूत के पेड़ से लटकता देखकर ग्रामीणों ने घरवालों को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता का आरोप है कि गंगासागर की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। अभी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। सीओ धौरहरा मनोज यादव का कहना है कि परिवारीजनों ने शव मिलने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव मीलपुरवा में ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजनों को उसका शव जिला अस्पताल में मिला। आरोप है कि युवक के ससुराल वाले दहेज में दी गई बाइक को बेचकर गिरवी रखी जमीन को छुड़ाने के लिए दबाव डाल रहे थे। उसके इंकार करने से नाराज होकर ससुरालियों ने हाथ-पैर बांध कर गला दबाकर हत्या कर दी और मृत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार हो गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव धोबहा निवासी ओमप्रकाश के मुताबिक उनके 22 वर्षीय पुत्र सचिन की शादी नौ माह पहले फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव मीलपुरवा मेें हुई थी। ससुराली सचिन पर शादी में दी गई बाइक को बेचकर गिरवी रखी जमीन को छुड़ाने का दबाव डाल रहे थे, लेकिन सचिन इसके  लिए राजी नहीं था। सोमवार को ससुराल पक्ष से दो परिचित युवक घर आए और ससुराल जाने की बात कहकर सचिन को अपने साथ ले गए। रात करीब 12 बजे पिता ओमप्रकाश को जिला अस्पताल में काम करने वाले एक युवक से सचिन की मौत की जानकारी मिली। पिता ने बताया कि रस्सी से सचिन का हाथ-पैर बांधकर उसका गला कसकर मौत के घाट उतार दिया गया। पंचनामे में सचिन के शरीर पर आईं कई चोटों का जिक्र किया गया है। ओमप्रकाश ने सदर कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामला फूलबेहड़ क्षेत्र का बताकर अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें