क्षेत्र के गांव छेदुई पतिया में एक बिगड़ैल सांड़ ने तीन लोगों को घायल कर दिया। साथ ही एक भैंस को भी अपना निशाना बनाया। एक घायल व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव बल्लीपुर निवासी हरिराम (42) किसी काम से छेदुई पतिया आया था। रास्ते में एक सांड़ ने उसे देखकर दौड़ा लिया। भागते समय वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। उसके बाद उसने गांव के ही राजाराम कहार की भैंस को अपना निशाना बनाया। इसी क्रम में शिवपूजन (35) ने उसे भगाना चाहा तो सांड़ ने उसे भी जख्मी कर दिया। यही नहीं आदित्य राम की पत्नी मायादेवी (30) भी सांड़ के हमले से घायल हो गईं।