फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में घर में घुसकर शिक्षक पर हमला

Mon, 02 Nov 2015 07:33 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला देहात के गांव जहानपुर निवासी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के शिक्षक महेंद्र पाठक पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षक महेंद्र कुमार पाठक एक नवंबर को सुबह पत्नी गीता पाठक के साथ उनकी दवा लेने अपने साले दुर्गेश दुबे के साथ बरेली गए थे। उन्होंने बताया कि वह लोग रविवार रात साढ़े नौ बजे जब वापस घर आए तो घर के पास पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने तीनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वह बचाव के लिए घर की ओर भागे और घर का ताला खोलकर अंदर घुसे। हमलावर उनके पीछे घर के अंदर घुस गए हमलावरों ने शिक्षक महेंद्र पाठक, पत्नी गीता पाठक और साले दुर्गेश के साथ मारपीट की, जिससे शिक्षक के सीने और सिर में गंभीर चोटें आयी हैं, मारपीट में उनकी पत्नी और साला भी घायल हुए हैं। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिक्षक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। शिक्षक ने सीएचसी पर मेडिकल कराया है। इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें