फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा खीरी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवापुर खुर्द में एक महिला सोमवार की रात संदिग्ध हालात में झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
सोमवार रात करीब दस बजे केशवापुर खुर्द निवासी हरिनाम की पत्नी हरिरानी(40) संदिग्ध हालात में झुलस गई। परिवारवालों ने उसे बमुश्किल बचाया। झुलसी महिला को आनन-फानन में परिवारवालों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवारवालें मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सूचना पाकर गांव चंदपुरवा निवासी मृतका का भाई रामू मौके पर पहुंच गया। रामू ने पति व ससुरालियों पर बहन को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। भाई की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें