फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने केरोसिन छिड़क कर आग लगाई, मौत

विज्ञापन
आग - फोटो : file
विज्ञापन
मोहम्मदी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गफ्फारनगर में एक नवविवाहिता ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव अमरीनगर निवासी अमरजीत का विवाह छह वर्ष पूर्व गांव सकेतू निवासी प्रेमा देवी के साथ हुआ था। पड़ोसी बताते हैं कि अमरजीत शराबी किस्म का था और वह प्रेमा देवी के साथ अक्सर मारपीट करता था। सोमवार देर रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था, जिससे नाराज प्रेमा देवी ने घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली। बचाने दौड़ा पति भी झुलस गया। परिवारवाले दोनों को आनन-फानन में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने प्रेमा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिवारवालों ने बताया कि अमरजीत के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, चाचा सोबरन ने ही उसका पालन पोषण किया हैं। डॉक्टर के मुताबिक प्रेमा देवी 80 प्रतिशत जली थी और उसका पति 25 प्रतिशत झुलसा है। प्रभारी कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि विवाहिता द्वारा खुद अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगाने और उसकी झुलसकर जिला अस्पताल में मौत होने की सूचना मिली है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें