फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों ने शराब में जहर पिया, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। थाना पसगवां के गांव अजबापुर में शुक्रवार की शाम दो भाइयों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में शाहजहांपुर ले जाते समय एक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल शाहजहांपुर से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। परिवारवालों ने बताया कि साइकिल बिक्री कर शराब पी ली थी, जिस पर कहासुनी हुई तो दोनों गुस्सा गए। आशंका है कि उसके बाद फिर शराब खरीदी और उसमें जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

गांव अजबापुर निवासी अखिलेंद्र ने बताया कि पिता धर्मेंद्र सिंह (50) और चाचा राजेंद्र सिंह (48) दोनों शराब के आदी थे। पिता धर्मेंद्र ने एक साइकिल पड़ोसी गांव में बेच दी और रुपयों की शराब पी ली। शुक्रवार को जब यह बात पता चली तो कहासुनी होने लगी। इससे क्षुब्ध धर्मेंद्र ने दोपहर करीब एक बजे शराब खरीदी और उसमें कोई जहरीला पदार्थ मिला लिया। पहले खुद पी, बाद में भाई राजेंद्र सिंह को भी पिला दी, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। घर वाले आनन फानन में दोनों भाइयों को सीएचसी पसगवां ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। शाहजहांपुर ले जाते समय राजेंद्र सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि धर्मेंद्र सिंह को जिला अस्पताल शाहजहांपुर से बरेली भेज दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक राजेंद्र की एकलौती बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। पत्नी की भी मौत हो चुकी है। वह अपने भाई धर्मेंद्र के परिवार के साथ रहते थे। दोनों ही नशेड़ी थे। वहीं राजेंद्र सिंह के रिश्तेदारों का कहना है कि राजेंद्र और धर्मेंद्र सिंह ने पड़ोसी गांव कमतरा में शराब पी। इसके बाद उनकी तबियत खराब होने लगी। पुलिस ने राजेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने न आने से बिसरा प्रिजर्व किया गया है।

घर पर नहीं है कोई, कुछ पोस्टमार्टम कराने तो कुछ बरेली गए
मृतक राजेंद्र की पत्नी की मौत हो चुकी है। एक बेटी थी जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं धर्मेंद्र के चार बेटे अखिलेंद्र, अंगुल, राहुल और छोटू हैं। अंगुल की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद कुछ लोग बरेली धर्मेंद्र का इलाज कराने गए हैं, जबकि कुछ लोग लखीमपुर पोस्टमार्टम कराने गए हैं। गांव में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


साइकिल बेचने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। बाद में दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शराब में कुछ मिलाकर पिया है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। धर्मेंद्र के पुत्र अलकेंद्र सिंह की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

- शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना पसगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें