हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में शनिवार की शाम खून लेने के लिए आए एक व्यक्ति का बैग चोरों ने पार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में चोर सफेद कैप लगाए हुए दिखाई दे रहा है।
धौलाखेड़ा अर्जुनपुर गौलापार निवासी आशीष नेगी के पिता सड़क हादसे में घायल होने के कारण भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डाक्टरों ने इलाज के लिए दो यूनिट खून मांगा। शनिवार को आशीष अपने साथियों को लेकर बेस अस्पताल में ब्लड डोनेट करने गया था। उसने गलियारे में अपना बैग रख दिया था। ब्लड देने के बाद आशीष बाहर आया को उसका बैग कुर्सी से गायब था। बैग में पैन कार्ड, आधार कार्ड, अस्पताल के दस्तावेज सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे। आशीष ने घटना की लिखित जानकारी पुलिस को दी। बताया कि उसे दो और यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी। वह ब्लड लेने बेस अस्पताल गया था। हिंदू महासभा के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की पहल पर पुलिस ने अस्पताल का सीसीटीवी का फुटेज खंगाला है। इस बारे में एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
खून लेने आया था, अस्पताल से बैग चोरी हो गया