फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बंदी रक्षकों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ साल पहले जिला जेल में बंद कमलेश की मौत के मामले में जिला कारागार के बंदी रक्षक अजीत कुमार, संतोष कुमार और सबल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि बंदी रक्षकों ने पैसा न देने पर कमलेश की पिटाई कर दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थाना पलिया कलां के गांव पतवारा निवासी श्यामवती ने दर्ज कराई कई रिपोर्ट में कहा है कि आबकारी अधिनियम के तहत उसके पति कमलेश का वारंट था, जिस पर पलिया पुलिस ने चार जून 16 को पति कमलेश को पकड़ लिया और उनका चालान भेजा था। तभी से उसका पति जेल में बंद था। आरोप है कि आरोपी बंदी रक्षक अजीत कुमार, संतोष कुमार और सबल सिंह उसके पति से पैसे की मांग करते थे। गरीबी के चलते रुपया न देने पर आरोपी बंदी रक्षक उसके पति के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि अत्यधिक पिटाई से उसके पति के मुंह से एक बार खून भी आ गया था। सात जून को जब वह अपने पति से मिलाई करने जेल पहुंची तो उसे जेल के अधिकारियों ने बताया कि उसके पति की मौत हो गई है। उसने परिवार के लोगों को सूचना दी, जिस पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उसका कहना है कि घटना के बाद हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान मिले थे। इस पर उसने आरोपी बंदी रक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपी बंदी रक्षकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें