फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ को गोली मारकर जेवरों से भरा बैग लूटा

विज्ञापन
gun - फोटो : google
विज्ञापन
मैगलगंज।थाना क्षेत्र में औरंगाबाद-मैगलगंज के बीच रास्ते में बदमाशों ने सराफ को गोली मारकर घायल कर दिया और उसके पास से जेवरों से भरा बैग लूट लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सराफ को जिला अस्पताल सीतापुर भेजा है।
विज्ञापन

मैगलगंज के मोहल्ला रामनगर निवासी सराफ अभिषेक सोनी की दुकान औरंगाबाद कस्बे में है। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान बंद कर वह बाइक से वापस मैगलगंज लौट रहा थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर सराफ को रोक लिया, फिर उसे गोली मारकर जेवरों से भरा बैग लूट लिया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर इंस्पेक्टर घनश्याम राम मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सीतापुर भेजवाया। पुलिस ने कुछ देर कांबिंग भी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। सराफ की हालत गंभीर होने के चलते लूटे गए जेवरात के मूल्य का पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि सर्राफ को तुरंत इलाज के लिए भिजवाया है। परिवार वालों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें