फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से नकदी और लाखों का जेवर चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के ग्राम बीरपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर हजारों की नकदी और लाखों कीमत के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान परिवार के लोग छत पर सो रहे थे, जिससे चोर आसानी से फरार हो गए। सुबह जागने पर गृृहस्वामियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ढखिया कुस्तौल के मजरा बीरपुर निवासी गुलाब के घर में चोर सेंध लगाकर दाखिल हुए। कमरे में रखे संदूकों को खंगालकर चोरों ने एक लाख की नकदी समेत सोने की झुमकी और हार पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने सुरेश के घर में धावा बोला, जहां से चोरों ने 20 हजार की नकदी समेत कपड़े और जेवर पर हाथ साफ किया है। इसके बाद बदलू के घर में चोर घुसे और कमरे में रखे संदूक खंगाले। संदूक में रखे पांच हजार रुपये, जेवर और बर्तन उठा ले गए। इस दौरान तीनों घरों के गृहस्वामी परिवार सहित अपनी-अपनी छतों पर सो रहे थे, क्योंकि गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी। लिहाजा अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने तीन घरों को आसानी से निशाना बना लिया। शनिवार की सुबह गृहस्वामियों को जानकारी हुई, तो पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

तीसरी बार रहजनियां गांव में सेंध लगाकर चोरी

हैरमखेड़ा। मैगलगंज थाना क्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर चोरों ने सेंध लगाकर दर्जन भर घरों में चोरियों को अंजाम दिया है, जिनका खुलासा होने से पहले ही चोरों ने गांव रहजनियां में शुक्रवार की रात को नंदलाल यादव के घर की दीवार काटकर एक लाख रुपये की कीमत के जेवर, 12 हजार की नकदी, कपड़े और दो मोबाइल चुरा लिए हैं। इसकी जानकारी गृहस्वामी को शनिवार की सुबह जागने पर हुई।
विज्ञापन

रहजनिया गांव में नंदलाल का घर गांव के किनारे बना हुआ है, जहां घर के पीछे गन्ने की फसल खड़ी है। उसी तरफ से चोरों ने दीवार के एक कोने में नकब लगाकर घर के अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर जाकर बक्से और अलमारी तोड़ डाली, जिसमें से एक लाख कीमत के जेवर, 12 हजार की नकदी, कपड़े और दो मोबाइल समेत जरूरी कागजात लेकर चोर भाग निकले। नंदलाल के परिवार में नौ जून 2019 को भतीजी पूनम की शादी है। इसको लेकर नंदलाल के यहां भी एक हफ्ते से शादी की तैयारी की जा रही थीं। इसलिए जेवर कपड़े भी बाजार से लाकर रखे थे, जिन्हें चोरों ने साफ कर दिया। इससे नंदलाल के घर शादी की खुशियां फीकी हो गई हैं, क्योंकि परिवारवाले काफी सकते में हैं। शादी में एक दिन शेष होने के कारण परिवार वाले दोबारा तैयारियों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


रहजनियां गांव में चोरी की जानकारी मिली है। चोरों ने नकब लगाकर चोरी की की गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
अमर सिंह रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें