फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने आ रही किशोरी से चाकू के बल पर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दवा लेने आ रही किशोरी से चाकू के बल पर किया रेप
चाचा, बहन के साथ थाने आ रही रेप पीड़िता को आरोपी ने धमकाया
दुराचार और पास्को एक्ट की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। जंगल के रास्ते दवा लेने मंगलवार को कस्बे में आ रही एक किशोरी को गांव के ही युवक ने दबोच लिया और उससे चाकू के बल पर रेप किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पास्को एक्ट और दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन बीमार थी। निघासन आने का रास्ता जगंल से होते हुए है। बहन अकेले घर से दवा लेने निघासन आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे बीच जंगल में गांव के ही 25 वर्षीय युवक ने बहन को दबोच लिया। चाकू दिखाकर उसे जंगल में एक पेड़ के किनारे ले गया और रेप किया। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी के चंगुल से छूटी पीड़िता घर वापस लौट गई और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता बुधवार को अपने चाचा और बहन के साथ कोतवाली शिकायत करने आ रही थी। आरोप है कि एक बार फिर आरोपी ने चाकू दिखाते हुए रास्ते में रोक लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनीश के खिलाफ पास्को एक्ट और दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कल री है। किशोरी को बयान और डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें