फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 रुपये की बाहर की लिखी दवाएं, तीमारदार ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर की दवाएं लिखने पर
विज्ञापन

तीमारदार ने काटा हंगामा
जिला अस्पताल की इमरजेंसी का है मामला
बोले-सीएमएस बाहरी व्यक्ति मिला तो मौजूद जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती मरीज को एक डॉक्टर ने 1500 रुपये की बाहर की दवाएं लिख दी, जिसे खरीदने के लिए पर्ची लेकर आया युवक एक निर्धारित मेडिकल से ही लेने का दबाव बनाने लगा। नाराज तीमारदार ने हंगामा काटते हुए इसकी शिकायत सीएमएस से की। सीएमएस ने इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
निघासन के गांव बिनौरा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह रिश्ते में चाचा मशरूर को लेकर जिला अस्पताल आया था। जिन्हें मेडिकल पुरुष वार्ड में भर्ती कर दिया गया। सुरेश का आरोप है कि कुछ देर बाद एक युवक ने आकर एक पर्ची दी और कहा कि 1500 की दवाएं है साथ चलकर ले लो। सुरेश ने बताया कि जब हमने दवाएं खुद लेने के लिए कहा तो उसने कहा कि दवाएं हम ही खरीदवाएंगें। शक होने पर सुरेश ने इसकी शिकायत सीएमएस डॉ. अरुण कुमार से की। सीएमएस ने सुरेश के साथ गार्ड भेजकर युवक को बुलवाया लेकिन युवक ने साथ जाने से मना कर दिया। इस पर सुरेश और उसके बीच बहस होने लगी, जिससे वहां हंगामा होने लगा। सूचना पर सीएमएस भी इमरजेंसी पहुंच गए, हालांकि इससे पहले ही युवक फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी युवकों के काम करने की सूचना मिली है, इन पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
डॉ. अरुण कुमार, सीएमएस

बाहरी व्यक्ति मिलने पर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
हंगामे की सूचना पर इमरजेंसी पहुंचे सीएमएस ने वहां मौजूद लोगों से दवा खरीदवाने का दबाव बना रहे युवक के बारे में पूछताछ की लेकिन मौजूद स्टाफ ने इसकी जानकारी से ही इंकार कर दिया। हालांकि वहां मौजूद लोगों का कहना था कि स्टाफ की मिलीभगत से ही बाहरी युवक काम करते हैं और मामला फंसने पर सभी मुकर जाते हैं। सीएमएस ने स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि बाहरी युवक के मिलने पर कार्रवाई वहां मौजूद जिम्मेदार स्टाफ पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें