फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, शराब माफिया पिता ने किया सरेंडर

विज्ञापन
मैलानी थाने में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैलानी। पुलिस ने कच्ची शराब के करोबारी व 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। वहीं, आरोपी के पिता शराब माफिया वेदू ने भी पुलिस के सामने आत्मसर्पण किया है। पुलिस ने उसका भी चालान किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि 15 हजार के इनामी गैंगस्टर अर्जुन उर्फ मुकुल को मुखबिर की सूचना पर टेढ़वा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। वह अवैध शराब बनाने व तस्करी के काम में लिप्त था। इसके बाद उसके पिता व कुख्यात शराब माफिया वेद प्रकाश उर्फ वेेदू ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बताया कि पिछले साल उसकी एक करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है। वेदू चिह्नित शराब माफिया है, उस पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आबकारी अधिनियम, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, एनडीपीएस सहित जनपद खीरी और सीमावर्ती जिलों में वर्ष 1988 से अब तक 38 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें