फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
नीमगांव पुलिस की गिरफ्त में मनचला। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने गांव के ही एक युवक पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए गोला में कोचिंग करती है। इसके लिए वह रोजाना साइकिल से आती जाती है। शनिवार को गांव से कोचिंग जाते समय छोटे उर्फ इम्तियाज ने रास्ते में पड़ने वाले गांव मूड़ा के निकट साइकिल के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। छात्रा के विरोध करने पर राहगीरों को इकट्ठा होता देख इम्तियाज गाली गलौज कर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर पिता को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर नीमगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। जहां से उसे जले भेज दिया गया। नीमगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ होने की तहरीर मिली थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर सिकंद्राबाद चौकी पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें