फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक की पिटाई मामले की सीओ सिटी ने शुरू की जांच

विज्ञापन
पीड़ित के बयान लेते सीओ सिटी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला कपूरथला में करीब एक सप्ताह पूर्व रिक्शा चालक की पिटाई किए जाने के मामले में एक स्कूल के प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित रिक्शा चालक के बयान दर्ज किए। इस दौरान आरोपी प्रबंधक नहीं मिले।
विज्ञापन

कस्बा व थाना मितौली निवासी 60 वर्षीय रामविलास धोबी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि 20 अगस्त 2021 की रात करीब आठ बजे कपूरथला चौराहे के पास रिक्शा लेकर खड़ा था। तभी सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के मालिक प्रेमी सेठ आए और बाइक रिक्शे में ठोक दी। विरोध करने पर प्रेमी सेठ ने उसको गालियां दीं और नाम पूछने के बाद कई थप्पड़ मारे। इसके बाद अपने कॉलेज में ले जाकर भी पीटा, जिससे वह कई दिन तक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती रहा। इधर, आरोपी प्रबंधक ने आरोपों से इनकार किया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित रिक्शा चालक की तहरीर पर आरोपी कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसमें एससी/एसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज होने के कारण सीओ सिटी इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने कपूरथला जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में जांच पड़ताल करने पहुंचे। आरोपी प्रेमी सेठ कॉलेज में नहीं मिले। इस दौरान मौके पर मौजूद रिक्शा चालक रामविलास ने बताया कॉलेज के संचालक ने भी उसे पीटा था। जांच के दौरान कुछ गवाहों के भी बयान दर्ज किए गए। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें