फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज हत्याकांड : चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चौथा आरोपी रवित कुमार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर के पंचायत मित्र मनोज की हत्या के मामले में नामजद चौथे आरोपी रवित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसूलपुर के मजरा कमलापुर निवासी पंचायत मित्र मनोज कुमार की शनिवार की रात चुनावी रंजिश में हत्या कर दी गई थी, वह मितौली से वापस अपने घर जा रहा था, जब पहले से ही गांव के बाहर घात लगाए बैठे दबंगों ने बांके व लाठी-डंडे से वार कर मनोज की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता त्रिवेणी की तहरीर पर गांव के ही चार आरोपियों अमरजीत, सुरेश, बाल गोविंद, रवित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसपी विजय ढुल, सीओ संदीप कुमार सिंह, एसओ अनिल सैनी भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की थी। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि नामजद आरोपियों में अमरजीत, बालगोविंद व सुरेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बृहस्पतिवार को कस्ता में ईदगाह के सामने से आरोपी रवित को भी गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया।
विज्ञापन

---
मनोज की हत्या को लेकर रोजगार सेवकों में आक्रोश
मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसूलपुर के ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) मनोज की हत्या को लेकर रोजगार सेवकों में गहरा रोष है। बुधवार को रोजगार सेवकों ने लामबंद होकर जिले के सभी 15 ब्लॉकों में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। रोजगार सेवकों ने अपने साथी के हत्यारों को कड़ी सजा देने और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की थी। रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी दिए थे। बृहस्पतिवार को इस मामले में चौथे आरोपी रवित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बावजूद इसके रोजगार सेवकों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। वे 50 लाख के मुआवजे के साथ साथ मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी मांग पर अड़े हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें