फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए महाअभियान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शुक्रवार को महा अभियान चलेगा। इसके लिए 68,500 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इसके तहत शहर में 8,500 और ग्रामीण क्षेत्र में 60 हजार लोगों का वैक्सीनेशन होगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. रवि दीक्षित ने बताया है कि शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्र का 68,500 और शहरी क्षेत्र में 8,500 का लक्ष्य है। अभियान के तहत शहर में 21 जगहों पर टीकाकरण होगा। इसमें जिला एवं महिला अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय सदर, गुरु नानक इंटर कॉलेज, विवेक ज्ञानस्थली स्कूल निकट वाईडीसी, भुईपुरवा नाथ मंदिर, प्राइमरी स्कूल निकट धर्म कांटा, इंडियन आयल कारपोरेशन, अवतार पैलेस, सुनील कश्यप सभासद सेठघाट रोड, जनता मांटेसरी स्कूल गढ़ी रोड, निर्मल नगर पीएचसी, नौरंगाबाद पीएचसी, गुटैयाबाग पीएचसी, दीपायन पब्लिक स्कूल इमली चौराहा, एचपी गैस एजेंसी छाउछ चौराहा, अंशु आंगनवाड़ी सेंटर हिदायत नगर, नलिन शुक्ला आंगनबाड़ी सेंटर बहादुर नगर में टीकाकरण होगा। इसमें कोई भी व्यक्ति पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकता है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 60,000 लोगों का टीकाकरण करने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। इसकी जानकारी सीएचसी के बीपीएम कार्यालय की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें