गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सेमरई निवासी एक गर्भवती महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
सोमवार की सुबह सेमरई गांव निवासी शिवम की 25 वर्षीय पत्नी राधा की हालत बिगड़ी तो शिवम और उसकी मां सुंदरी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण महिला द्वारा जहर खाना बताया।सूचना पर वहां पहुंचे थाना मितौली के गांव रुरवा निवासी मृतका के पिता पप्पू ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनकी पुत्री की जहर खिलाकर हत्या करदी है। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पूर्व राधा की शादी हुई थी। ससुराल वाले किसी न किसी बात को लेकर अक्सर राधा को प्रताड़ित करते थे। बेटी के ससुराल वालों ने घटना के बाबत जानकारी तक नहीं दी। अस्पताल की सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज अजय कुमार मिश्र ने मृतका के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि घटना के पीछे घरेलू कलह प्रतीत हो रही है। संवाद