मैलानी। मोहल्ला काली मंदिर निवासी अरविंद का दस वर्षीय बेटा राज मां की डांट से क्षुब्ध होकर फंदे से लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
मृतक की मां ने बताया कि सुबह दस बजे राज जंगल से जामुन बीनकर लौटा, तो उसने उसे डांट दिया। इसके बाद वह चारा काटने चली गई। अरविंद मजदूरी करने और बड़ा बेटा जानवर चराने गया था। अरविंद दो बजे घर लौटा, तो उसने राज को कमरे में गमछे से फंदे पर झूलते देखा। दोनों ने आनन-फानन में राज को उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक परिवारवालों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी।संवाद