फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: जिले में 79 और मिले संक्रमित

विज्ञापन
महिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी भीड़ नही हो रहा कोविड गाइड लाइन का पालन - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना की रफ्तार जरूर कम हुई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसके बावजूद लोग बाजार से लेकर अस्पताल में लापरवाही बरत रहे हैं। जबकि ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। मंगलवार को 79 संक्रमित मिलने से जिले में अब तक 5160 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट आ चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से संक्रमितों की संख्या निरंतर कम हो रही है। इसी के साथ लोगों की लापरवाही भी बढ़ती जा रही है। न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही दो गज की दूरी का ही पालन कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार को रोक पाना आसान नहीं होगा। मंगलवार को महिला अस्पताल में पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर को दिखाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ रही।
पर्चा बनवाने के लिए महिलाओं में इस तरह की आपाधापी की थी कि वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना ही भूल ही गई। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन यह अभी गया नहीं है। इसलिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

जिले में 769 हैं कोरोना के एक्टिव केस
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि मंगलवार को 380 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 18 पॉजिटिव और 362 नेगेटिव रहे। वहीं एंटीजेन जांच में 53 और ट्रूनॉट जांच में एक व सात लोग निजी लैब की जांच में संक्रमित मिले।
विज्ञापन

कोरोना अपडेट
जिले में अब तक कुल केस- 5160
स्वस्थ हुए- 4385
जिले में एक्टिव केस- 769
मंगलवार को जांच के लिए गए सैंपल-2930
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें