फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक घने कोहरे की सुरमई चादर में लिपटा रहा जिला

विज्ञापन
दोपहर बाद धूप निकलने से सड़कों पर बढ़ी रौनक - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आसमान में बादल छंटने के बाद कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार को दोपहर तक पूरा जिला कोहरे की सुरमई चादर में लिपटा नजर आया। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन धूप में खास तपिश नहीं थी। फिर भी लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है। बसंत पंचमी गुजर जाने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। यह मौसम बीमारों, बुजुर्गों और बेघरों के लिए काफी भारी पड़ रही है। स्कूल खुल जाने के कारण बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकलने पर बाजार और सड़कों पर रौनक लौटी। शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग फिर अलाव के इर्द गिर्द सिमट कर ठंड से बचाव करते दिखे।
पलियाकलां। तराई क्षेत्र में मंगलवार को भी सुबह कोहरे के बाद दोपहर में निकली धूप से कुछ राहत तो मिली। लेकिन धूप के साथ चलने वाली हवा से ठंड का एहसास रहा और बाइक चालकों को भी हवा के चलते दिक्कतों का सामना करना। देर शाम को फिर से गलन बढ़ गई। जिससे लोगों को परेशानियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें