फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: होली पर कई जगह हंगामा, पसगवां में ग्रामीण और पुलिस में टकराव, लाठियां फटकारी

Tue, 26 Mar 2024 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में होली के दिन जगह विवाद, मारपीट की घटनाएं हुईं।किशनपुर अजीत में होलिका दहन को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में टकराव की स्थिति हो गई। रातभर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
होली में आखत डालते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में होली के दिन कई स्थानों पर रंग लगाने को लेकर हंगामा हुआ। होलिका से लकड़ी हटाने और पानी डालने को लेकर गांव किशुनपुर अजीत में विवाद हो गया। पुलिस और ग्रामीणों में विवाद के बाद हंगामा हुआ। रातभर पंचायत के बाद ग्रामीणों ने होली मनाई। इससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए।

विज्ञापन


किशनपुर अजीत में होलिका स्थल के चारों ओर कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे वहां जगह कम हो गई। रविवार की रात होलिका पर अधिक लकड़ी ग्रामीणों ने डाल दी। इससे एक अतिक्रमणकारी ने होलिका से कुछ लकड़ी हटा दीं और पानी डाल दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भी अतिक्रमणकारियों का सहयोग किया, जिससे ग्रामीण उत्तेजित हो गए। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। 

हंगामा होने पर पुलिस ने ग्रामीणों को हटाने के लिए लाठियां फटकारीं। इससे ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए होलिका में आखत डालने से मना कर दिया। इसकी सूचना मिलते हो थानाध्यक्ष दीपक राठौर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की प्रयास किया। काफी देर बाद ग्रामीण होली मनाने को राजी हुए। 
विज्ञापन


Lok Sabha Elections: क्या वरुण गांधी छोड़ देंगे पीलीभीत का मैदान? कल नामांकन का आखिरी दिन

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ सिपाही नशे में थे, इसके मामला बिगड़ गया। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष के सामने अतिक्रमणकारियों और कुछ सिपाहियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। पूरा घटनाक्रम रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक चला। थाना प्रभारी दीपक राठौर ने बताया कि कोई मारपीट नहीं हुई थी, समझाने पर दोनों पक्ष मान गए। अब कोई विवाद नहीं है। 

पसगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भौनापुर में शराब के नशे में एक युवक की पिटाई कर दी गई। होली के दिन भौनापुर निवासी सौरभ वर्मा पंचायत घर में साथियों संग खा पी रहा था। इसी दौरान उसके साथियों में कल्लू, दिनेश सहित चार लोगों ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी, इससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भेजा। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

दो पक्षों में विवाद, मुकदमा दर्ज
उचौलिया क्षेत्र के गांव मोहनपुर ग्रंट नई बस्ती में दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट होने पर दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र में गांव सहिजना निवासी पीयूष अवस्थी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि रविवार शाम छह बजे वह अपने गांव से उचौलिया आ रहा था। रास्ते में मोहनपुर ग्रंट नई बस्ती निवासी सर्वजीत, सुखविंदर और नेता ने उसे रोककर गाली-गलौज की और मारपीट की, इससे वह चोटिल हो गया। 

इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दूसरे पक्ष से सुखविंदर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि सहिजना निवासी पीयूष, रिंकू, मनोज और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट की, बचाने आये परिजन को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज
मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव में रंग लगाने को लेकर हुए मारपीट के मामले चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव कौड़ेली निवासी गुड्डी पत्नी महफूज शाह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 मार्च को शाम छह बजे के करीब पीड़िता अपने घर के अंदर पुत्री के साथ थी, तभी गांव मेवाराम, राजकुमार, नन्हे गुड्डू हाथों में लाठी डंडा और गुलाल लेकर घर के अंदर घुस गए। 

पीड़िता के ऊपर गुलाल लगाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके पति महफूज शाह के साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। चिल्लाने पर आस-पास के लोगों को आता देखकर कर जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मेबाराम, राजकुमार नन्हे गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते मारपीट 
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव मियांपुर में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के मामले में एक व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव मियांपुर कालोनी निवासी मुकेश सरकार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 मार्च को दोपहर तीन बजे के समय अपनी दुकान के सामने खड़े होकर बुआ से बात कर रहा था। 

चुनावी रंजिश के चलते हुए गांव के सानन्द दास , आनन्द दास, प्रहलाद दास , पवित्र दास ने पीछे से डंडे से सिर पर वार कर दिया जिससे बह जख्मी हो गया। विरोध करने गाली गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें