बेहजम में सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद जोड़े। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
सिकंद्राबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बेहजम ब्लॉक परिसर मेें बुधवार को 25 जोड़ो का विवाह कराया गया। हिंदू जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया तो उसी पंडाल में मुस्लिम जोड़ों ने एक दूसरे को कुबूल करने की रस्म निभाई।
कार्यक्रम में श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने सभी जोड़ों को उपहार और प्रमाण पत्र दिए। एडीओ समाज कल्याण अमर सिंह राना ने बताया कि घुघुलपुर निवासी हिमांशी देवी का राकेश कुमार, रामनगर की रेशमा देवी का छोटेलाल, नगरा की खुशबू का मुन्नालाल, टेडवा की आरती का हिमाचल, बेल्लाई की गोल्डीदेवी का गयाप्रसाद, भूलनपुर की रुकसाना बानो की शफीउद्दीन, मन्तसा का गुलाम वारिस, परसेहरा खुर्द की कल्पना देवी का रामलखन, लौका की आरती देवी का संतोष कुमार, ओयल देहात की संध्या की नन्हू, कोटरी की ममता देवी का दुर्गा प्रसाद, मिर्जापुर की शबीना का मोहम्मद अय्यूब, भूलनपुर की शबीना का जहीरुद्दीन, सना फरहीन का मुख्तयार, गरगटिया बरतेर की कल्पना देवी का परशुराम, मिर्जापुर की रिजवाना का अलीजान के साथ शादी हुई।
इस मौके पर बीडीओ बेहजम शिखर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख बीना राज समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए ग्राम प्रधानों ने भी उपहार भेंट किए। संवाद