फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
मिल गेट पर धरना देते किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
महेवागंज। गन्ना भुगतान को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के पदाधिकारियों का तीसरे दिन भी खंभारखेड़ा चीनी मिल गेट पर धरना जारी रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने मिल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। 26 अगस्त तक बकाया भुगतान किसानों के खातों में न पहुंचने पर 27 अगस्त को मिल गेट पर संगठन के लोग सिर मुड़वाकर शारदा नहर में जल सत्याग्रह करने को मजबूर होंगे। ऐसे में यदि कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन और शासन- प्रशासन की होगी।
केंद्र सरकार के गन्ना मूल्य में पांच रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को किसानों ने मखौल बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को खून पसीने की कमाई पाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे है। किसान ज्ञानी सिंह, श्यामू सिंह, भागवत गिरि, गुरमीत, अजय कुमार, मुश्ताक अली, शिवराम, तेजलाल, इजहार खां, जगपाल सिंह, अशोक वर्मा, अच्छेलाल, नरेश, प्रमोद, संजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
28 को आ सकते है संगठन प्रमुख वीएम सिंह
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 28 अगस्त को धरना स्थल पर संगठन के मुखिया सरदार वीएम सिंह किसानों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार 14 दिन के अंदर भुगतान दिलाने की बात करती है। मगर, यहां किसानों को नवंबर-2020 का ही पूरा भुगतान नहीं मिल सका है। इस कारण किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें