पलिया के इंडियन एकेडमी में विजेता रहे बच्चे प्रमाण पत्र के साथ।
पलियाकलां। दि इंडियन एकेडमी स्कूल में बेस्ट बैग प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने बेहतर ढंग से अपने बस्तों को सजाया। विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप की काजल गुप्ता प्रथम, राघव गुप्ता द्वितीय, नर्सरी से यश कटियार प्रथम और अंश कटियार द्वितीय स्थान पर रहे। केजी में आनवी कुमार मिश्रा प्रथम, आकृति गोयल द्वितीय, कक्षा एक अ से गुरबक्श सिंह व कक्षा एक ख से गुरनूर कौर प्रथम स्थान पर रहीं। कक्षा दो अ में ओजस्वी गुप्ता व दो ब से प्रणीत कौर ने प्रथम स्थान पाया। कक्षा तीन अ से ख्वाहिश गौतम व तीन ब में यश सिंह प्रथम, कक्षा चार अ में नैमिष गुप्ता व कक्षा चार ब में इहा गुप्ता, कक्षा पांच अ से रितेश गौतम, पांच ब से शिवम साहनी के अलावा कक्षा पांच स से अविजोत सिंह को प्रथम स्थान मिला। स्कूल कोआर्डिनेटर अंतिम गुप्ता, प्रबंधक नवीन गुप्ता ने प्रबंध निदेशक उमेश गुप्ता के साथ विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान समस्त स्कूल स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे। संवाद