फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के तीन कॉलेज में जांचीं जाएंगी बोर्ड परीक्षा की कापियां

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव के निर्देश- मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे रहेगा पुलिस का पहरा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं। इसके लिए यूपी बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन बोर्ड स्वयं लगाएगा। परिषद ने शहर के दो राजकीय, एक सहायता प्राप्त विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जिला प्रशासन को तीन विद्यालयों में कापियों की सुरक्षा और जांचने की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 अप्रैल को संपन्न हो चुकी हैं। इसके बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है, जिसकी तैयारी बोर्ड ने शुरू कर दी है। कापी जांचने के लिए परीक्षकों की ड्यूटी का निर्धारण यूपी बोर्ड से ऑनलाइन होगा। बोर्ड ने कापियां कब से जांची जाएंगी, अभी इसकी कोई तारीख तय नहीं की है। मूल्यांकन के लिए शहर के तीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा चाक चौबंद रखने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। एसपी को इन तीनों विद्यालयों की 24 घंटे निगरानी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित मूल्यांकन केंद्र
1. राजकीय इंटर कॉलेज
2. राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
3. गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज

मूल्यांकन केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी हो चुके हैं। यूपी बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षकों को मानक के अनुरूप रोजाना अपने विषय की निर्धारित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना अनिवार्य होगा।
- डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें