फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

तीन युवकों ने एक कोचिंग प्रबंधक के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

गोला गोकर्णनाथ। नगर के एक कोचिंग संचालक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाते हुए तीन युवकों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा निवासी सोनपाल, फरधान थाना क्षेत्र के कोरैया गांव निवासी सत्यजीत और नगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर कॉलोनी निवासी चंद्रमौलि ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि कोचिंग प्रबंधक ने कृषि प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘सी’ यूपी एसएससी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कहा कि उसका वेतन 30 हजार प्रतिमाह होगा। सोनपाल का कहना है कि उसके पिता राम नरेश ने पहले एक लाख रुपये लाकर दिए, जब कोचिंग प्रबंधक ने कहा कि इतने में कुछ नहीं होगा तो पिता ने छह बीघा जमीन बेचकर ढाई लाख रुपये, सत्यजीत के पिता जवाहरलाल ने एक लाख 90 हजार और चंद्रमौली के पिता नत्थू लाल ने ढाई लाख रुपये कोचिंग प्रबंधक के झांसे में आकर तीन वर्ष पूर्व जमा किए थे। रुपये लेने के बाद से वह सभी पीड़ितों को टालता आ रहा है।
पीड़ितों का आरोप है कि कोचिंग प्रबंधक ने रुपये मांगने पर मारपीट, जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें