फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के अधिकारों का हनन करना चाहती है भाजपाः अंशू

विज्ञापन
शिविर में हिस्सा लेते कार्यकर्ता।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना

लखीमपुर खीरी। कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सोमवार को निघासन के एक मैरिज लॉन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यालय से आए प्रशिक्षकों ने अभय कांग्रेस का मंत्र दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में आए प्रशिक्षक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस शुरुआत से जनभावना के विरोध में रही हैं। कहा कि भाजपा जनविरोधी नीतियां थोपकर, नोटबंदी, जीएसटी और महंगाई बढ़ाकर लोगों को कमजोर और उनके अधिकारों को समाप्त कर अपनी तानाशाही सोच थोपना चाहती है। सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर प्रशिक्षक मनोज कुमार ने सोशल मीडिया के महत्व, कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की कमियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की तकनीक की जानकारी दी। प्रशिक्षक यशपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन और पदाधिकारियों के संगठन संरचना और कार्य बताए और चुनाव में उसके महत्व को बताया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रदेश सचिव रिशाल अहमद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पीसीसी मोहन उप्रेती, महिला प्रदेश सचिव ऊषा दीक्षित, डॉ. राजेश मौर्या, रवि तिवारी, मंजू मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष निघासन रामप्रताप विश्वकर्मा, संतोष मौर्य, बुशरा खातून, कलाम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें