फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसी सखी ग्रामीणों को देंगी बैंकिंग सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत ब्लॉक लखीमपुर के सभागार में चयनित एवं प्रशिक्षित बीसी सखी अब ग्रामीणों को उनके घर पर ही बैंक खाते से पैसा निकालने और जमा करने की सुविधा देंगी। योजना के यह बृहस्पतिवार को बीसी सखी को ई-पॉस मशीनें दी गईं।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीसी सखी को नियुक्त किया जाना है। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूह से चयनित महिलाओं को बीसी सखी का प्रशिक्षण दिया गया है। बीसी सखी को प्रतिमाह 4000 रुपये मानदेय एनआरएलएम विभाग द्वारा दिया जाएगा। प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर बीसी सखी को कमीशन भी मिलेगा।
लखीमपुर ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार राजेंद्र कुमार श्रीवास, बीडीओ पीयूष सिंह ने संयुक्त रुप से कुंभी की सोनी शर्मा, सीमा, शशिबाला, लखीमपुर की अमरता और ब्लाक फूलबेहड़ की चार बीसी सखी को एयरटेल कंपनी द्वारा बनाई गई ई-पॉस मशीन दी हैं। इस ई-पॉस मशीन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की बीसी सखी ग्रामीणों के बीच जाकर आधार कार्ड के माध्यम से लेन-देन करेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर व अपने बैंक का नाम बताना होगा, जिससे उनके खाते से पैसा निकल जाएगा। ग्रामीण बीसी सखी के पास पैसा जमा भी कर सकते हैं। बीडीओ पीयूष सिंह ने बताया 21 महिलाओं को बुलाया गया था, जिसमें चार महिलाओं को बैंकिंग सेवा देने के लिए ईपास मशीन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें