फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच, उत्तराखंड और गोविंदनगर ने जीता पहला कबड्डी मुकाबला

विज्ञापन
खेलकूद का शुभारंभ कराते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
संपूर्णानगर। भानपुरी खजुरिया में कबड्डी मुकाबला के दो दिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन बहराइच, उत्तराखंड और गोविंदनगर की टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर शानदार शुरूआत की। प्रतियोगिता में कई जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

भानपुरी खजुरिया में कबड्डी प्रतियोगिता की शुरूआत ब्लॉक प्रमुख ने की। मंगलवार को उद्घाटन मैच बहराइच और उत्तराखंड के बीच हुआ। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच रामनगर व गोविंदनगर के बीच हुआ, जिसमें गोविंदनगर ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच बहराइच और पलिया के बीच हुआ। इसमें बहराइच ने जीत दर्ज की। आयोजक जमालुद्दीन सिद्दीकी, रामेश्वर मिश्र ने बताया कि आयोजन पिछले वर्ष होना था लेकिन कोविड की वजह से निरस्त कर दिया गया था। प्रतियोगिता में बहराइच, उत्तराखंड, रामनगर, गोविंदनगर, खजुरिया, पलिया समेत अन्य जगहों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विजेता को दस हजार और उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस दौरान खजुरिया ग्राम प्रधान प्रभुनाथ, धीरेंद्र त्रिपाठी, रिषीकेश सिंह, उमेश खरवार, विनय गुप्ता, किशोर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें