फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी दलों का तैयारियां पूरी होने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की सभी आठ विधान सभा सीटों पर चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। साथ ही, चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने की भी बात कही है।
विज्ञापन

खीरी में विधान सभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी-अपनी जीत और धुआंधार प्रचार का दावा किया है। जिले की आठों विधान सभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में सबसे ज्यादा भाजपा के लिए सभी आठों सीटों पर जीत दोहराने की चुनौती होगी। उधर, सपा और कांग्रेस भी भाजपा को चुनौती देने का दावा कर रही है। जबकि, चुनाव आयोग ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर 15 जनवरी तक किसी भी तरह की पदयात्रा, रोडशो, साइकिल व बाइक रैली पर रोक लगा रखी है। इस पर सभी दलों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह चुनाव आयोग का अक्षरश: पालन करेंगे और उनके सुझावों पर अमल करते हुए डिजिटल चुनाव प्रचार की प्रक्रिया अपनाएंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने पांच लोगों के साथ डोर टू डोर कैंपेनिंग की अनुमति दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि भाजपा की बूथ लेवल तक तैयारी है। 2170 बूथ कमेटियों पर पन्ना प्रमुख तैनात हैं। चुनाव आयोग के प्रतिबंध का पालन किया जाएगा। हर बूथ पर वर्चुअल प्रचार की तैयारी है। सोशल मीडिया के सहारे चुनाव प्रचार को धार दी जाएगी। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि 10 मार्च 2022 को भाजपा जिले में फिर इतिहास रचेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने दावा किया कि चुनाव की तैयारी पूरी हैं। ग्राम सभा स्तर तक का गठन हो चुका है। एक ग्राम सभा में 25 सदस्यों की कमेटियां हैं।
हर बूथ पर 12 से 13 लोग लगे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जोगा। वॉट्सएप ग्रुप और पांच पांच लोगों के साथ डोर टू डोर जा रहे हैं।
सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव का कहना है कि पार्टी की तैयारी पूरी है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। कार्यकर्ता लगातार अपने लोगों के संपर्क में हैं।
बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी का कहना है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा, जिसके लिए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। आयोग यह चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू व शांतिपूर्वक कराए। कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर सभी लोग एहतियात बरतेंगे। आयोग की गाइड लाइन के अनुसार चुनाव प्रचार व रैलियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें