फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजापुर मंडी के क्रय केंद्र पहुंचे डीएम, किसानों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
शाहजहांपुर की राजापुर मंडी में धान खरीद का जायजा लेते डीएम। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति जा पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत की। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों से अब तक की गई धान खरीद की प्रगति जानी।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि मानक युक्त धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनिवार्य रूप से खरीद की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने बातचीत के दौरान किसानों से पूछा कि सत्यापन और धान बेचने में कोई दिक्कत तो नहीं हुई। किसानों ने डीएम के सम्मुख कोई असुविधा न होने की बात कही। डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्रय किए गए धान को गोदाम में डंप न करें, बल्कि आवंटित मिलों को ऑनलाइन एंट्री करते हुए प्रेषण करें।
डीएम को खमरिया एफएसएस मंडी के क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 25 किसानों से 8284 क्विंटल की खरीद की गई। पीसीएफ लखपेड़ा के प्रभारी ने बताया कि अब तक 66 किसानों से 5596 क्विंटल खरीद की गई। सैदापुर किसान सेवा सहकारी क्रय केंद्र पर अब तक 53 किसानों से 4801.20 क्विंटल खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें