फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का जज ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला जज मुकेश मिश्रा ने शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जिला जज मुकेश मिश्रा ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य गरीबों, मजलूमों, आर्थिक रुप से कमजोर और महिलाओं की मुफ्त कानूनी मदद करना है। विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समय-समय पर साक्षरता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। दोष सिद्ध बंदियों की जेल में अधिवक्ता के माध्यम से अपील तैयार करके जेल उच्च न्यायालय भेजी जाती है। जिला जज मुकेश मिश्रा व सीडीओ अनिल सिंह ने विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को ट्राई साइकिल, छड़ी, मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबियां, बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन किट, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, एसिड अटैक पीड़ितों को प्रतिकर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया गया।
जेल अधीक्षक पवन प्रताप सिंह ने बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नितिन कुमार दीक्षित ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत महिला सशक्तीकरण के लिए जागरूकता शिविर व 75 वर्षों के न्यायिक इतिहास, न्यायिक प्रक्रिया के प्रचार प्रसार की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस मौके पर अपर जिला जज प्रथम अनिल कुमार, अपर जिला जज द्वितीय विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें