फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद शनिवार को भी बाजार दिखा गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की चहलपहल से व्यापारी भी दिखे खुश, बोले- अब बढ़ेगा कारोबार
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पिछले तीन माह से शनिवार को जिन सड़कों पर सन्नाटा रह रहा था उन सड़कों पर 14 अगस्त को भीड़ नजर आई। इससे व्यापारियों से लेकर शहरवासी तक खुश दिखे। व्यापारियों का कहना है कि अब कारोबार को गति मिलेगी।
कोरोना महामारी ने सब कुछ बदल दिया है। पिछले कई माह से पूरी तरह से बाजार खुलने की नौबत तक न आने दी। दूसरी लहर का प्रकोप को लेकर तीन मई को फिर से कोरोना कर्फ्यू लग गया। कोरोना की लहर थमते ही कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें भी धीरे-धीरे हटने लगीं। कुछ दिन बाद बाजार खोलने की अनुमति दी गई। मगर, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने के ही निर्देश रहे। ऐसे में दो दिन बाजार बंद रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले योगी सरकार ने शनिवार को बाजार खुलने के निर्देश दिए। इसके चलते शनिवार को बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। दिन भर शहर की सड़कों से लेकर बाजार में लोगों की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन

स्थान- खपरैला बाजार
समय- एक बजे
बाजार खुलने के निर्देश से शनिवार को खपरैला बाजार का सन्नाटा पूरे दिन गायब रहा। दिन भर खरीदारी के लिए शहरवासी बाजार पहुंचते रहे।
स्थान- संकटा देवी रोड चूना मंडी
पिछले कई माह से शहर की सड़कों पर शनिवार के दिन सन्नाटा रहता था, लेकिन इस शनिवार को संकटा देवी रोड पर भारी गहमागहमी रही।
स्थान-रोडवेज बस स्टेशन रोड
समय- 02.00 बजे
रोडवेज बस अड्डा होने के कारण वैसे तो पिछले शनिवारों को लोगों का आना-जाना रहता था, लेकिन इस शनिवार को अनलॉक का असर दिखाई दिया। दिन पर कई बार जाम की नौबत बनने लगी।
स्थान- लोहा मंडी
शहर का सबसे व्यस्त खपरैला बाजार है, क्योंकि इसमें हर तरह की दुकानें हैं। इसलिए इसमें रोजाना भीड़ रहती थी, लेकिन शनिवार को सन्नाटा रहता था। मगर, अनलॉक होने से शनिवार को बाजार में भीड़ रही।
विज्ञापन

बाजार खुलने से शहर की रौनक लौट आई है। कई माह बाद सड़के गुलजार दिखीं। बाजार खुलने से नगरवासियों से लेकर दुकानदारों को राहत मिलेगी।
- पूनम मिश्रा, बाजपेई कॉलोनी
दो दिन बाजार बंद रहने से कई दिक्कत होती थीं। कई बार जरूरत पड़ने पर कोई चीज जब नहीं मिलती थी तो काफी कोफ्त होती थी। मगर, अब आसानी रहेगी तो वहीं कारोबार भी गति पकड़ेगा।
- अनुज शुक्ला, प्यारेपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें