फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने में कार्रवाई हो : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसपी विजय ढुल ने कहा है कि सभी थाना व कोतवाली क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने में तुरंत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। रंजिश के मामलों को चिह्नित कर उसमें आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। धार्मिक स्थलों पर निगरानी रखने एवं सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में मासिक अपराध समीक्षा में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान पर चर्चा की गई। गैंग पंजीकरण और उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखें और उसके माध्यम से संज्ञान में आने वाले प्रकरणों को गंभीरता से लें। आगामी मोहर्रम एवं स्वतंत्रता दिवस को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं, एसआर केस, जांचों, प्रार्थना पत्रों, आईजीआरएस एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।
उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देश से अवगत कराया। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने, जमानतदारों के सत्यापन, शातिर अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, भूमि विवाद के प्रकरणों पर सतर्क दृष्टि रखने और विवेचनाओं की गुणवत्ता को सुधारे जाने व 14 (1) गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मोहर्रम पर ताजिया जुलूस संबंधी शासन की गाइड लाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन

देवेंद्र रोडवेज और अभिषेक रामापुर चौकी प्रभारी बने
लखीमपुर खीरी। एसपी विजय ढुल ने पुलिस चौकियों के प्रभारियों को इधर से उधर किया है। साथ ही कई दरोगाओं के भी थाने बदले हैं।
पुलिस लाइंस में तैनात देवेंद्र कुमार को सदर कोतवाली की रोडवेज चौकी का प्रभारी बनाया है। मितौली थाने में तैनात एसआई अभिषेक पांडेय को रामापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। फरधान थाने के एसआई जीवन सिंह को मैगलगंज थाना की मढ़िया पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
मोहम्मदी के रेहरिया चौकी प्रभारी हर्षित सिंह को कस्बा मोहम्मदी चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि मोहम्मदी कस्बा चौकी प्रभारी जगपाल सिंह को कोतवाली सदर भेजा गया है। मोहम्मदी के एसआई राजवीर सिंह को रेहरिया चौकी प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइंस से एसआई रमेश कुमार द्विवेदी को थाना पसगवां में निरीक्षक अपराध, संजय सिंह यादव को पुलिस लाइंस से थाना निघासन का निरीक्षक अपराध, जगदीश चंद्र यादव को पुलिस लाइंस से थाना पलिया का निरीक्षक अपराध, रोडवेज चौकी प्रभारी प्रभात गुप्ता को थाना खीरी, न्यायालय सुरक्षा में तैनात एसआई कंचन देवी को थाना पलिया, रामापुर चौकी प्रभारी उपेंद्र भदौरिया को थाना मितौली, थाना फूलबेहड़ के एसआई सूरजपाल गंगवार को न्यायालय सुरक्षा की ड्यूटी में लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें