फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलेंगे 197 उपकेंद्र, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वाधिक स्वास्थ्य उपकेंद्र फरधान में 28 और निधासन में 21 खुलेंगे
विज्ञापन

जल्द ही शुरू होगा सरकारी भवनों का निर्माण, तब तक किराए के भवनों से होंगे संचालित
लखीमपुर खीरी। शासन ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए 197 स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मंजूरी दी है। सर्वाधिक उपकेंद्र 28 फरधान में और 21 निघासन में खुलेंगे। भवन निर्माण होने तक उपकेंद्रों का संचालन किराए के भवनों से किया जाएगा। यहां बता दें कि अब तक करीब पांच हजार की आबादी पर एक स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित था।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष को पत्र भेजकर गांव स्तर पर चिकित्सीय सुविधाओं को बेहतर करने के लिए 197 उपकेंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि पूर्व में हुए एक सर्वे के अनुसार करीब पांच हजार की आबादी पर एक उपकेंद्र का मानक निर्धारित था। मगर, जनसंख्या बढ़ने पर ग्रामीणों को चिकित्सीय सुविधाएं मिलने में दिक्कत होने लगी। इसलिए नए उपकेंद्रों को मंजूरी दी गई है। उपकेंद्र के भवन के लिए जमीन ग्राम पंचायत मुहैया कराएंगी। जब तक भवन नहीं बनता तब तक उपकेंद्र किराए के भवन में संचालित किए जाएंगे।
किराए के भवन का मानक
शासन ने किराए पर लिए जाने वाले भवन का मानक निर्धारित कर दिया है। स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए तीन कमरे, शौचालय, विद्युत एवं पेयजल की उपलब्धता होनी चाहिए। इसके लिए किराया तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
यहां खोले जाएंगे उपकेंद्र
बांकेगंज में आठ, बेहजम में नौ, बिजुआ में 12, धौरहरा में छह, ईसानगर में 16, कुंभी गोला में 13, मितौली में 13, मोहम्मदी में 11, नकहा में 10, निघासन में 21, पलिया में चार, पसगवां में 14, फरधान में 28, फूलबेहड़ में 18 और रमियाबेहड़ में 14 उपकेंद्र खुलेंगे।
विज्ञापन

जिले में 197 स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की शासन ने मंजूरी दी। जल्द ही इनका संचालन शुरू होगा। हर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर एक एएनएम की तैनाती होगी। इससे ग्रामीणों को पास में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगीं।
- अनिल यादव, जिला प्रोग्राम मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें