फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 और 102 एंबुलेंस के 19 कर्मचारी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने नौकरी पर न लौटने वालों पर एस्मा के तहत की कार्रवाई
विज्ञापन

बीते कई दिनों से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं एंबुलेंस कर्मचारी
लखीमपुर खीरी। अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर रहे एंबुलेंस कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एस्मा (एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत 19 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। यह वे कर्मचारी हैं जिन्होंने नौकरी पर लौटने से मना कर दिया था।
डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि काम पर लौटने से मना करने वाले एंबुलेंस सेवा से जुड़े 19 कर्मियों पर एस्मा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि 102 और 108 के कुछ एंबुलेंस कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। वहीं कुछ लोग लखनऊ से लौट रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 19 एंबुलेंस चालकों ने काम पर लौटने से मना कर दिया था। इसलिए उनके विरुद्ध एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही उन्हें सेवाओं से भी बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन पर हुई एस्मा की कार्रवाई
पवन शुक्ला, जयंकर मिश्रा, अतुल सिंह, सरनाम सिंह, सतीश यादव, मनोज, छुटकन्नू लाल, राजीव, दीपांशु, युसूफ, जहीर, पंकज गुप्ता, रोहित यादव, सुखविंदर सिंह, रवि यादव, सीताराम दिनकर, अशोक कुमार, राम कुमार व वीरेंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें