फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः आजादी के जश्न की परेड में शामिल होगा गोला का पंकज शर्मा

विज्ञापन
पंकज को बधाई देते एसडीएम और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एसडीएम अखिलेश यादव ने दी शाबाशी, कृषक समाज इंटर कॉलेज से 26 एनसीसी बटालियन में पांच कैडेट गए थे, अकेले पंकज का हुआ चयन

गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के छात्र और अहमदनगर निवासी पंकज शर्मा 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाली परेड में हिस्सा लेेगा। एसडीएम अखिलेश यादव ने पंकज शर्मा की पीठ थपथपा कर शाबाशी दी।
विज्ञापन

अहमदनगर निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि वह कृषक समाज इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है। उसके पिता सर्वेश कुमार शर्मा मजदूरी करते हैं। उसने कॉलेज में एनसीसी ज्वाइन की थी और अब उसका चयन 26 एनसीसी बटालियन से स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली एनसीसी परेड में हुआ है। वह पांच अगस्त को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना हो रहा है।
बताया कि वह अपने भाई धीरज, बहन शिवांगी और अर्चना में सबसे छोटा है। उसके बड़े भाई धीरज का चयन सेना में हो चुका है और वह भी सेना में जाना चाहता है। प्रधानाचार्य डॉ. लखपत राम वर्मा ने बताया कि कॉलेज से 26 एनसीसी बटालियन में पांच कैडेट गए थे, जिसमें पंकज शर्मा का चयन परेड के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें