संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस मनाया
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय के एडीआर भवन सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया गया। इसमें संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और सौहार्द स्थापित करने और विश्व के सर्वांगीण विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्तूबर 1945 में हुई थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना और उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्राधिकरण के स्वयंसेवकों से जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को विधिक जानकारी देने की अपील की।
इस दौरान राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, राजन मिश्र, राजेंद्र यादव, संजय शाही, अमिताभ श्रीवास्तव, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।